क्या है गूगल एडसेंस ?

क्या है गूगल एडसेंस ?
Google Adsense , Google का  Advertising Program है  जिसमे  register होकर  कोई  website या  Blog owner अपनी  web property (यानि  blogs एंड  websites) पर   ads show कर  सकता  है .
सीधे -सीधे  कहें  तो  Google Adsense Online Money Making के  सबसे  आसान  और अच्छे  तरीकों  में  से  एक  है .  एक  बार  आपको  Adsense approval मिल  जाता  है  तो  Google आपकी  साइट  पर  ads शो  करने  लगता  है  और  जब  भी  वो  ad click होता  है  तो  आप  per click के  हिसाब  से  पैसे  earn करते  हैं .
ये  खबर  इतनी  बड़ी  क्यों  है  ?
क्योंकि  ये  खबर  सीधे   पैसों  से  जुडी  है  और  पैसा  बड़ी  चीज  है . :)  आज  Online Hindi content के  कम  होने  का  शायद  सबसे बड़ा  कारण  यही  है  कि  Hindi blogging में  उतना  पैसा  नहीं है , इसलिए  बहुत  से  लोग  इसके  तरफ  attract ही  नहीं  होते  और  जो  होते  वे  पैसों  के  बिना  कुछ  ही  दिनों  में  demotivate हो  जाते . पर  अब  Google Adsense के  Hindi support करने  के  बाद  सम्भवतः  ऐसा  नहीं  होगा , अब  हर  छोटे -बड़े  blogger (in terms of page views)  के  पास  अपनी  Hindi Site Monetize करने  का  एक  सुनहरा  मौका  होगा  and I am optimistic आने  वाले  कुछ  सालों  में  आप  कई  बेहतरीन  Hindi sites और  blogs देख  पाएंगे .
Google Adsense से  कोई  कितना  earn कर  सकता  है  ?
English language की  sites की  बात  करें  तो  कुछ  Indian bloggers अपनी  sites से  हर  महीने  लाखों  में  कमाते  हैं . इस  list में  सबसे  बड़ा  नाम  है  Amit Agarwal का , जिन्होंने  IIT से  पढ़ाई की , मल्टीनेशनल फर्म्स  में  नौकरी  की और  अपनी  जॉब  छोड़  कर  पिछले  10 सालों  से  full time blogging कर  रहे  हैं . उनकी  site है  labnol.org , और  वे  हर  महीने  30-40k USD (* Estimated income, real income may be more or less) यानि  18 लाख  से   24 लाख  रुपये  कमाते  हैं .  और  इस  income का  एक  बड़ा  हिस्सा  Adsense से  आता  है .
अब  Hindi sites कितना  earn कर  पाती  हैं  ये  बताने  में  थोड़ा  वक़्त  लगेगा , पर  एक  बात  निश्चित  है  की  ये  मौजूदा  options की  तुलना  में  कहीं  अच्छा  होगा .
वैसे  Adsense से  होने  वाली  income कई  बातों  पर  depend करती है  ,जैसे  कि
  • आपकी साइट  का  traffic कितना  है
  • किस देश  से  कितना  traffic है , USA के  traffic से  सबसे  अधिक  कमाई  होती  है
  • किस category की  site है , for ex: Finance, Smart Phones, Personal Development, टेक्नोलॉजी, एजुकेशन etc, आम  तौर  पे  फाइनेंस  site की  earning ज्यादा  रहती  है .
  • etc
इस  बड़ी  खबर  का  मैं  क्या  करूँ  ?
अगर  आप  एक  Hindi Blogger हैं  तो  obvious  है  आप  Google Adsense के  लिए  apply कर  सकते  हैं . पर  apply करने  में  जल्दबाजी  ना  दिखाएँ  , मुझे  last to last Friday  ही  adsense द्वारा  Hindi support किये  जाने  का  पता  लग  चुका  था , पर  मैंने  एक  हफ्ते  तक  wait किया  और  last Thursday को  apply किया …and Thanks GOD, I got approved. :)
Apply करने  से  पहले  इन  बातों  पर  ध्यान  दें :
  • आपकी साइट  या  ब्लॉग  कम  से  कम 6 महीने  पुराना होना  चाहिए
  • उसमे आपने  regularly कुछ  न  कुछ  post किया  हो , at least हर  वीक  में  1-2 posts
  • आपकी साइट  पे  किसी  तरह  का  copyrighted content नहीं  होना  चाहिए , for example किसी  की  copy की  हुई  post
  • आपकी साइट  पर  कोई  ऐसी  सामग्री  नहीं  है  जो  Google Adsense policy allow  नहीं  करती  , for example Adult/ Porn Content
  • आपने Google Adsense की  terms and conditions पढ़  ली  हों  (ये  हिंदी  में  भी  उपलब्ध  हैं ), खासतौर  से  वो  चीजें  जो  आपके  approve हो  जाने  के  बाद  भी  आपका  account ban करा  सकती  हैं , for example अपने  ही साइट्स के  ads पर  click करना , जितना  permitted हों उससे  अधिक  ad units लगाना ; etc; चूँकि  Legal Language आम  लोगों  के  समझ  में  कम  आती  हैं  इसलिए  आप  Adsense से  related blogs को  भी  पढ़  कर  इसकी  बारीकियां  समझ  सकते  हैं .
  • Apply करते वक़्त  Payee Name का  ध्यान  दें  : गूगल  ऐडसेंस  से  होने  वाली  income taxable है , इसलिए  जब आप  Payee Name डालें  तो  सजग  रहे , आप  यहाँ  जिसका  नाम  देंगे  उसी  के  नाम  से  income आएगी  और  उसी  को  tax देना होगा .  ये  भी  ध्यान  दें  की  आप  जो  भी  नाम डालें  ठीक  उसी  नाम  से  bank account भी  हो , spelling में अंतर  भारी  पड़  सकता  है .
  • Blog पे daily कुछ  page views होने  चाहिए , कितने  ये  कहना  मुश्किल  है , पर  मेरा  मानना  है  कि कम  से  कम  रोज  के  2-3 हज़ार  page views तो  होने  ही  चाहिए .
  • आपकी साइट  पर  बहुत  अधिक  broken links ना  हों , ब्रोकन लिंक्स चेक करने के लिए यहाँ देखें
  • आपकी साइट  पर  Privacy Policy, Contact Us, Disclosure page, etc होने  चाहिएं
  • etc
पर  मैं  तो  Hindi में  blogging नहीं  करता  , मैं  क्या  करूँ ?
AKC पर  मैंने  एक  बार  “Passive Income के ज़रिये कमाएं पैसे!” post share की  थी . इसमें  मैंने  बिना  actively involve हुए  पैसे  कमाने  के  बारे  में  लिखा  था . Blogging passive income generate करने  का  एक  बहुत अच्छा  तरीका  हो   सकता  है. इसलिए  आप  चाहें  तो  Hindi में  एक  नया  blog शुरू  कर  सकते  हैं  और  धीरे -धीरे  इससे  अच्छी income generate कर  सकते  हैं .
पर  ऐसे  तो  मैं  पहले  भी  English में  blog शुरू  कर  के  कर  सकता  था  ?
हो  सकता  है  ये  question आपके  मन  में  आये  … दोस्तों  English में  आप  अभी  भी  blog शुरू  कर  सकते  हैं  पर  in all probability आप  English में  जो  कुछ  भी  करने  का  सोचेंगे  उससे  related हज़ारों  साइट्स  पहले  से  ही  मौजूद  होंगी  इसलिए  आप  चाह कर  भी  उतनी  value add नहीं  कर  पाएंगे  पर  Hindi के  मामले  में  ऐसा  नहीं  है . In fact मैं  भी  AKC की  शुरुआत  करने  से  पहले  English में  एक  blog शुरू  किया  था , पर  जल्द  ही  मुझे  realize हुआ  कि मैं  जो  कर  रहा  हूँ  वो   पहले  भी  और  इससे  अच्छे  से  किया  जा  चुका  है  , इसलिए  मैंने  Hindi में  काम  करने  का  निश्चय  किया . इसका  मुझे  बहुत  फायदा  भी  मिला , आज  AKC Motivatinal Hindi Stories और  Quotes की  सबसे  बड़ी  साइट  है  जिसे  हर  मैहीने  22 lacs से  अधिक  page views मिलते  हैं.  अगर  मैंने  English में  यही  काम  किया  होता  तो  हो  सकता  है  मेरी  earning ज्यादा  होती  पर  definitely मैं  इतने  लोगों  को  serve नहीं  कर  रहा  होता ….
Hindi blogging space अभी  शुरूआती दौर  में  है , बहुत  से  हिंदी  ब्लॉग्स  जो  हैं  भी  वे  शौकिया  तौर  पर  लिखे  जाते  हैं … आप  चाहें  तो  Hindi में  एक  professional blog शुरू  करके  Hindi readers के  लिए  कुछ  valuable create कर  सकते  हैं  एंड  in turn आप  अपने  लिए  एक  alternate या  primary source of income create कर  सकते  हैं . और  future में  India में  Net से  जुड़ने  वाले  ज्यादातर  लोग  ऐसे  होंगे  जो  English से  अधिक  Hindi या  अन्य  regional languages में comfortable होंगे , ऐसे  लोगों  को  अगर  उनकी  ही  भाषा  में  content मिलेगा  तो  definitely वे  ऐसी  sites पर  बार -बार  आना पसंद  करेंगे .
यदि  आप  Hindi  में  एक  High Traffic blog बनाने  की  सोच  रहे  हैं  तो  ये  पोस्ट  ज़रूर  पढ़ें  :

How To Make High Traffic Hindi Website or Blog

एडसेंस  अप्रूवल  मिल  जाने  के  बाद  क्या  सावधानियां  बरतें  ?
चूँकि  adsense आपके  monetization पोर्टफोलियो  का  एक ज़रूरी  हिस्सा  होगा  इसलिए  आप  पुरे  precautions लें  की  कहीं  गूगल  ऐडसेंस  आपका अकाउंट बैन न  कर  दे . कुछ  बातें  जो  आप  ध्यान  में  रख  सकते  हैं :
  • कभी भी  अपने  आप  ads न  click करें , कुछ  चेक  करने  के  लिए  भी  नहीं .
  • अपने friends या  किसी  से  भी  ad click करने  के  लिए  न  कहें .
  • किसी और एडवरटाइजिंग नेटवर्क का ऐसा ad न  लगाएं  जिसे  adsense approve न  करता  हो
  • जितने permitted हों  उससे  अधिक  ads न  लगाएं
  • किसी ऐसी  site से  न  link करें  जो  allowed न  हों , जैसे  कि  gambling sites
  • Ads को ऐसे  न  place करें  कि  लोगों  से  वो  अनजाने  में  click हो  जाएं .
  • अपना ad code किसी  ऐसी  site पे  ना  लगाएं  जो  Adsense के  लिहाज  से  approve होने  के  लायक  न  हो
  • Click Bombing से बचें , यानि  किसी  visitor के  जानबूझ  के  आपकी  site पर  कई  बार  ad click करने  से  बचें . अगर  आप  WordPress पे  हैं  तो  इसके  लिए  इस  plugin का  use कर  सकते  हैं .
  • etc
अंत में सबसे सबसे  ज़रूरी  TIP : Google adsense से  related कुछ  भी  करने  से  पहले  उसके  बारे  में  internet पे  अच्छी  तरह  से  पढ़  लें , अंदाजे  पर  या  assume कर  के  कुछ  भी  ना  करें , याद  रखें  अगर  आपकी  गलती  से  account ban हो  जाता  है  तो  दुबारा  इसे  activate करा  पाना  बहुत  मुश्किल  है .
फ्रेंड्स, उम्मीद करता हूँ यहाँ दी गयीं जानकारियां आपके काम की होंगी। एक बार फिर आप सभी को गूगल एडसेंस द्वारा हिंदी को सपोर्ट करने की ढेरों बधाइयाँ ! चलिए हम इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी मातृभाषा को इंटरनेट पर भी समृद्ध बनाने में जुट जाएं।
All the best ! :)

Post a Comment

Jankari Acchi Lage To Comment Jarur Kare

Previous Post Next Post